पहला मुकाबला भिवाड़ी और चंदीला बडौली के बीच हुआ,
भिवाड़ी ने 2-0 से चंदीला बडौली को हराया।
पलवल, 4 नवम्बर : गांव अटाली स्थित शहीद संदीप सिंह खेल परिसर में शिव फुटबॉल क्लब द्वारा 11 वॉ. स्वर्गीय जितेन्द्र मैमोरियल ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों की 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेना मेडल से सम्मानित बिरगभान फौजी और वार्ड नंबर सात से जिला पार्षद पद के उम्मीदवार धरम चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंडित शिशपाल,लहरी सैनी,शेर सिंह सैनी,चौधरी बीरेंद्र, सतबीर, दुलीचंद, गुलाब ,तारा सिंह, मोटे पहलवान,नफे सिंह,यशपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह,मास्टर संजीव कुमार,योगेंद्र सिंह,नौबत सिंह,शैलेंद्र कुमार,पुनीत कालीरमन,मॉस्टर मुकेश भी उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में भिवाड़ी और चंदीला बडौली की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस रोमांच और मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 41 हजार रुपए व एक ट्रॉफी व द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपए व एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को निकालकर आगे लाना है। इस मौके पर राधाचरण, दामोदर, जोगिन्द्र, ललित चौधरी, राजू मास्टर, प्रवीन शर्मा, दीपक, भूषण, राम सिंह,कपिल शर्मा,सोमदत्त,अजय राणा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
