पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने दलित व पिछड़ों को एकजुट करने का दिया संदेश
फरीदाबाद। आदमपुर उपचुनाव में मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे यहां सियासी समीकरण कांग्रेस के पक्ष में बनने लगे है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी जेपी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी डिपार्टमेंट एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामकिशन सेन ने बताया कि जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और यहां के मतदाता कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लामबंद होने लगे है। श्री सेन ने बताया कि आदमपुर के गांव शिशवाला में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित किया, जहां लोगों ने उनका पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री हुड्डा कहा कि कांग्रेस सरकार ही पिछड़ों दलितों और वंचितों की सरकार है, हमारी सरकार ने ओबीसी कोटे में जो प्रीमियर की लिमिट 8 लाख की थी इस सरकार ने उसे घटाकर 6 लाख कर दिया है लेकिन हमारी सरकार बनी तो इसको बढ़ाकर सीधा 10 लाख कर देंगे तथा प्रदेश में सभी भूमिहीनों गरीब शोषित पीडि़तों को सौ-सौ गज के प्लांट मुफ्त में दिए जाएंगे। गांव के दलित पिछड़े और कमजोर तबके में यह एक संदेश दिया है कि आदमपुर के कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को भारी बहुमत विजय बनाकर विधानसभा में भेजेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी डिपार्टमेंट एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामकिशन सेन ने बताया कि फिलहाल यहां पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में नजर आ रहा है और लोग भी इस बाद बदलाव के पक्ष में है। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से विधायक बी एल सैनी, पूर्व विधायक दिलू राम बाजीगर, कुलदीप केडी, लोकी राम प्रजापति, तेलूराम जांगड़ा, सुधीर जांगड़ा, डॉक्टर सुनील पवार, राजीव सेन, घरौंदा ने गांव के घर-घर में जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करके लोगों से एक-एक वोट उनके पक्ष में डालकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
