आज दिनाँक 30/10/2022 श्री संजय शर्मा जी ने अपने सुपुत्र स्व. विनय कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र और रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद मिड टाउन के सहयोग , ब्लड शुगर , बी.पी , आँखों की जाँच भी का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन सिंगला धर्मशाला , सिही गेट , बल्लभगढ में 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक किया गया । इस शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में में 100 लोगों की जाँच की गयी व् 7 लोग मोतियबिंद के लिए चिन्हित किये गए। सभी ऑपरेशन डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में नि:शुल्क किये जाएंगे। इस शिविर में डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र से श्री राज कुमार अग्रवाल जी (प्रोजेक्ट चेयरमैन) , श्री राकेश गुप्ता जी, टियर चंद वरिष्ठ भाजपा नेता बल्लभगढ़ विधायक राजेश नागर तिगांव सत्यम भाई, संजय गुर्जर, संजीव बैसला, दीपक बैसला ,सचिन नागर पिंकी शर्मा, दीपक, राजेश सोनी, अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे प्रेम खट्टर व्यापार मंडल के प्रधान ठाकुर प्रताप सिंह भाटी सुखबीर सिंह राठौर मोहर्रम शर्मा संतलाल भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।
