फरीदाबाद। अरूआ गांव के लोगों को लिए आज का दिन शुभ रहा क्योकि गांव में पीएनजी की मैन पाईप लाईन के कार्य का शुभारंभ अडानी कंपनी के पदाधिकारियों और नवीन भारद्वाज की टीम द्वारा नारियल तोडक़र किया गया। इस मौके पर नवीन भारद्वाज ने कहा कि यह अरूआ गांव के विकास और बेहतरी के लिए अच्छा होगा इससे लोगों को सस्ती गैस मिलेगी जो सुरक्षित भी होगी। उन्होनें कहा कि कि यह गैस पाईप लाईन यहां के लोगों की लिए मील का पत्थर साबित होगी और गैस पाईप लाईन बिछ जाने के बाद इस क्षेत्र के लोगों के जीवनस्तर में महत्वपूर्ण बदलाव आएगें। इस अवसर पर विजयपाल भारद्वाज ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो और वे खुशहाल हो इसको लेकर माननीय मंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर कोई कमी नहीं छोड़ रहे है और लगातार प्रयास कर रहे है। यह मंत्री जी के अथक प्रयास का ही नतीजा है कि गांव अरूआ के लोगों को जल्दी ही पीएनजी की सौगात मिलेगी। विजयपाल भारद्वाज ने कहा कि मंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर इस क्षेत्र के लोगों के सपनों का शहर बनाने में लगे है जिसके लिए हम गांव की तरफ से उनका आभार प्रकट करते है। इस मौके पर पं जगना शर्मा पं टेकचन्द शर्मा पं रामवीर शर्मा, पं सतवीर शर्मा, विजयपाल भारद्वाज,इंदरजीत शर्मा, एडवोकेट इंद्रपाल भाटी, नेपाल शर्मा, पं राधेश्याम ,पं कुमरपाल शर्मा, महेन्द्र शर्मा, कल्लू पंडित प्रवीन भारद्वाज,डॉ मुकेश,नवीन भारद्वाज, राहुल भारद्वाज,मेघराज,योगेश और कम्पनी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
