छठी स्टेट चैंपियनशिप मेंं दमखम दिखाएंगे फरीदाबाद के 17 आइस स्केटर्स

विंटर ओलंपिक में भारत की तैयारियों को परखने में महत्वपूर्ण साबित होगी यह चैम्पियनशिप
फरीदाबाद। छठी स्टेट आईस स्केटिंग चैम्पियनशिप के लिए जिले के 17 स्केटर्स का चयन किया गया है। उनका चयन सेक्टर-77 में नव आरंभ स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित जिला स्तरीय चैम्पियनशिप के दौरान किया गया। इसका प्रतियोगिता का शुभारंभ फरीदाबाद आइस स्केटिंग एसोसिएशन की अध्यक्षा ममता सिंह, नव आरंभ स्पोर्ट्स एकेडमी संचालक जितेन्द्र नागर एवं अलकेश लांबा ने संयुक्त रुप से किया। फरीदाबाद आइस स्केटिंग के प्रवक्ता ने बताया कि जिला स्तरीय स्पीड व फिगर आईस स्केटिंग के मुकाबलों में अंडर – 6, 6 से 8, 8 से 10, 10 से 13, 13 से 15, 15 से 17, 17 से 19 आयु वर्ग व सीनियर वर्ग में 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के स्केटर्स ने हिस्सा लिया। लडक़ों एवं लड़कियों के दोनों वर्गों में समान आयु वर्ग में हुए मुकाबलों में चेल्सी, जिया, जय चोपड़ा, आद्विक, आरुष सोनी एवं श्रेया ने प्रथम स्थान प्राप्त करके स्टेट चैम्पियनशिपि के लिए अपना टिकट कटवाया।
इसी प्रकार अन्डर छह आयु वर्ग में आरुष ने पहला, सैशा ने दूसरा, छह से आठ आयु वर्ग में अधविक, नवल एवं अविजित ने स्टेट के लिए अपना चयन करवाया। इसी प्रकार 13 आयु वर्ग में जय चोपड़ा, एवं आशीष सोनी ने अगले चरण में प्रवेश किया। फरीदाबाद आइस स्केटिंग एसोसिएशन की अध्यक्षा ममता सिंह के अनुसार ये समस्त विजेता 7 से 9 नवंबर 2022 तक गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल स्थित आईस्केट हाल में होने वाली स्टेट चैम्पियनशिप में फरीदाबाद का गौरव बढ़ाएंगे। इससे पहले फरीदाबाद आइस स्केटिंग चैम्पियनशिप के विजेताओं को कोच संजय सिंह एवं महेन्द्र सिंह एवं दूसरे मेहमानों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।