समर्थकों संग जन उत्थान रैली पहुंचे विधायक राजेश नागर

सेक्टर 12 में आयोजित जन उत्थान रैली में तिगांव विधानसभा ने दर्ज की जोरदार उपस्थिति
फरीदाबाद। आज सेक्टर 12 के हुड्डा ग्राउंड में आयोजित जन उत्थान रैली की सफलता में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भी बड़ी भूमिका निभाई। यहां अकॉर्ड हास्पिटल पर एकत्रित होकर भाजपा विधायक राजेश नागर के नेतृत्व में हजारों के काफिला ने रैली स्थल की ओर कूच किया, जिसका दृश्य अचरज करने वाला था। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भाजपा को खुले दिल से समर्थन दिया है। हरियाणा में सबसे ज्यादा वोट इस विधानसभा के लोगों ने दिए हैं। मैं इनका ऋणी रहूंगा लेकिन मेरे क्षेत्र के लिए भाजपा के हर कार्यक्रम और नीति को सफल बनाने में अपनी ताकत लगा देते हैं। इन्होंने पिछले दिनों तिगांव में आयोजित हरियाणा प्रगति रैली को जोरदार सफलता देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दिल जीता था। आज भी हजारों लोगों ने जन उत्थान रैली को सफल बनाने के लिए मेरे साथ कूच किया है और यह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विचार सुनने के लिए निकले हैं। नागर ने कहा कि जन उत्थान रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लव देव आदि की उपस्थिति कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं मतदाताओं में जोश का संचार करने वाली है। जिसके हम गवाह बनने के लिए जा रहे हैं। नागर ने कहा कि देश बदल रहा है और देश की जनता इस बदलाव में अपना योगदान दे रही है। इस अवसर पर काफिले के साथ गगनभेदी नारे भारत मां के तीन वरदान, मोदी शाह और कमल निशान, अमित शाह की एक पहचान, कथनी करनी एक समान बज रहे थे और समर्थक झूम रहे थे। इस अवसर पर यहां वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, पूर्व पार्षद नरेश नंबरदार, दयानंद नागर, अमन नागर, शिशु अवाना, ललित नागर, अमित भारद्वाज, सुरेंद्र बिधूड़ी, लोकेश बैंसला, तेजसिंह अधाना, सुखपाल नागर, देवदत्त सहित तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने से आए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।