नगर पालिका संघ हरियाणा के आवाहन पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल

फरीदाबाद, 19 अक्टूबर। नगर पालिका संघ हरियाणा के आवाहन पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल की गई जिसमें नगर निगम हेड ऑफिस के और ओल्ड फरीदाबाद के दफ्तर और बल्लभगढ़ के दफ्तर तीनों जोनों के कर्मचारी शामिल रहे। जिसमें नगर पालिका संघ हरियाणा से संबंधित फेडरेशन ने भी हड़ताल में बढ़-चढ कर  भाग लिया।
आज सुबह 9 बजे से ही नगर निगम मुख्यालय गेट के बाहर नगर निगम फरीदाबाद के नगर पालिका संघ के सफाई कर्मचारी, सीवरमैन, मीटर रीडर, बिल डिस्टिब्यूटर, टयूबवैल आपरेटर, जेई, आउटसोर्स यूनियन के कर्मचारी, उद्यान विभाग, इंजिनिरिंग विभाग, वाहन विभाग, फायर ब्रिग्रेड के कर्मचारी उक्त दो दिवसीय हडताल और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हरियाणा कौषल रोजगार निगम से बाहर कर विभाग रोल पर पक्का करने की मांग को दरी पर बैठकर धरना-पद्रर्षन किया।
धरने की अध्यक्षता अध्यक्षता जिला के प्रधान दलीप बहुत जी ने की और मंच का संचालन जिला सचिव नानक चंद खेरालिया लिया जी ने किया। आज की हड़ताल को सफल बनाने के लिए सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांड्या, बलवीर बालगुहेर, सीवरमैन यूनियन के प्रधान अनूप चंडालिया फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान जागलान, आउटसोर्सिंग कर्मचारी यूनियन के प्रधान रंजीत शुक्ला, ड्राइवर यूनियन के प्रधान परशुराम अदाना, वेद भड़ाना, एसआई यूनियन के प्रधान शिवकुमार, जय हिंद के प्रधान वीर सिंह तेवतिया प्रधान राम रतन देवी चरण कृष्ण चंडालिया दर्शन सिंह सोया, सचिव सौरभ सहित समस्त कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेष शास्त्री ने कहा है कि पूरे राज्य में हरियाणा कौशल रोजगार निगम में पालिकाओं और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को शामिल न करने, 2014 की नीति के अनुसार सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन एवं अन्य तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नई नियमित नियुक्ति करने, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने और समान काम समान वेतन देने जैसे मुद्दों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल की गई है।  आउटसोर्सिंग तुतीय व चतुर्थ श्रेणी नगर निगम फरीदाबाद कर्मचारियों के प्रधान श्री रंजीत शुक्ला ने कहा है कि यह हड़ताल बृहस्पतिवार भी जारी रहेगी। नगर निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के अनुबंध के तहत सेवा दे रहे लगभग 500 कर्मचारी पिछले 9 दिनों से लगातार हड़ताल पर हैं अगर सरकार ने इन कर्मचारियों की मांगे नहीं मांनी तो यह हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।