फरीदाबाद:पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट ने अपने बच्चों के साथ दिवाली उत्सव मनाया। ट्रस्ट ने बच्चों को मिठाई के डिब्बे, कम्बल, दीये व तेल की बोतल वितरित की। यह सामान पाकर बच्चे खुश हुए।
ट्रस्ट की संस्थापक शालिनी मेहता ने बताया कि 140 बच्चों को सामान वितरण किया गया है। ये वो बच्चे हैं, जिन्हें ट्रस्ट पढ़ाई में मदद करता है। इस कार्यक्रम में उद्यमी विजय बंसल अपने आप को इस तरह के बच्चों के बीच पाकर बेहद खुश हुए और कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सेवा करना ही सर्वोत्तम सेवा है। सुरेेंद्र बब्ली ने भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवी अजय अग्रवाल, अशोक रावत, नीरज बंसल, विजय कौशिक, कुसुम भाटी, जय सिंगला और नीरज गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। ट्रस्ट की शालिनी, मधु, गोगी, पूनम, मेद्या, रानी, नवीन ग्रोवर और आरएन सिंह की मदद से यह कार्यक्रम सफल हो पाया।
