ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत श्री विक्रम सिंह ,उपायुक्त एवम अध्यक्ष ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे रैड क्रॉस भवन फरीदाबाद मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद तथा डी एस केअर फाउंडेशन फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के मरीजो को विशेष पोषाहार वितरण किया गया।मुख्य अतिथि के रूप मे श्री परमजीत चहल, एच सी एस ,उपमण्डल मजिस्ट्रेट फरीदाबाद मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे ।सर्वप्रथम उन्होंने रैड क्रॉस परिसर मे जसवंत पंवार , युवा आगाज़ के तत्वावधान मे पौधरोपण किया ।मुख्य अतिथि द्वारा ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित मुहीम को बहुत ही सार्थक बताते हुए तपेदिक के रोगियों से अपील करते हुए कहा कि तपेदिक रोग लाइलाज नही है यदि इसकी पूरी दवाइयों का सेवन पूर्ण रूप से किया जाए ।दवाई हेतु विशेष पोषाहार की जरूरत होती जिसे रैड क्रॉस सोसाइटी विभिन्न दानी सज्जन,सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से पूरा करवाती है । इसके लिए उन्होंने इस कार्य मे भागीदारी करने के लिए प्रशासन की तरफ से सभी संस्थाओं का धन्यवाद किया ।इस अवसर पर डी एस केअर के प्रधान श्री दिव्यांश अत्तरी का इस पुनीत कार्य मे भागीदारी हेतु बहुत धन्यवाद किया ।।
सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि 3 साल पहले हमारे द्वारा यह मुहिम चलाई गई थी कि अपने जन्म दिवस,विवाह की वर्षगांठ पर एवम् अन्य किसी विशेष अवसर के ऊपर सामाजिक कार्य कर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य किया जाए। इन कार्यों के लिए लोगों को भी प्रोत्साहित किया जाता है अवसर पर डी एस केअर फाउंडेशन फरीदाबाद के सहयोग से 65 तपेदिक रोगियों को प्रोटीन डाइट वितरण कर मानवता का संदेश दिया गया। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी का एक ही उद्देश्य है।ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ कर मानव हित कार्यो बढ़ावा देना है,
विशिष्ट अतिथि जगदीश सहदेव असिस्टेंट गवर्नर ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी सदैव मानव हित के कार्यों निरंतर करती रहती है, सभी सामाजिक संगठनों को सहयोग के साथ में समाज को एक नई दिशा देने का काम करती है। मैं उनकी पूरी टीम को आज इस विशेष अवसर के ऊपर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। वितरण कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दिव्यांश अत्री ने बताया कि भविष्य मे भी डी आर केयर फाउंडेशन ज़िला रैड क्रोसड सोसाइटी फरीदाबाद के साथ मिलकर विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर भागीदारी करता रहेगा ।मंच का कुशल संचालन डॉ एम पी सिंह ने किया ।डॉ एम् पी सिंह ने तपेदिक रोगियों से अपील भी की वे दवाइयों का सेवन निरंतर करते रहे ! कार्यक्रम के अंत मे पुरषोत्तम सैनी कार्यालय उपाधीक्षक , रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद ने सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद किया
आज के कार्यक्रम में टी.बी कोऑर्डिनेटर मधु भाटिया, सुशील कुमार, संजीव कुमार,जितेंद्र कुमार, केशव कुमार, अशोक कुमार, रामबरण, रामकिशोर,राजेश कुमार आदि उपस्थित थे
