आरडब्लूए सेक्टर 7डी ने स्थापना दिवस पर प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया

आरडब्लूए सेक्टर 7डी ने अपना 36वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर शास्त्री पार्क में हवन किया गया। इसके उपरांत माता की चौकी से देवी मां का गुणगान किया गया और भड़ारा में प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर फिजियोथैरेपी कैम्प भी लगाया गया था जिसका इलाके के लोगों ने लाभ उठाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड,विधायक नरेन्द्र गुप्ता,पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी का स्वागत आरडब्लूए प्रधान आर.एस मावी व प्रकाशवीर नागर ने किया। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरएन सिंह,पंकज सिंगला,पंकज पूजन रामपाल,वजीर सिंह डागर,प्रवीण चौधरी,मनीष राघव,नीरज मित्तल,पवन चांदना,बीके अग्रवाल,राकेश मल्होत्रा,विजय सचदेवा,वेद खत्री,सीपी गुप्ता,धर्मवीर देशवाल,वाईएल चांदना,एसके दीक्षीत,जीआर शर्मा,उत्तमसिंह नेगी,पंडित विजय शर्मा,डॉ.त्रेहन,जेके सचदेवा,अशोक शर्मा,केपी सिंह,रतन अग्रवाल,दिनेश गोयल,कन्हैया लाल,जयप्रकाश,बलदेवराज,मास्टर मदनलाल,संदीप गुप्ता,महेन्द्र सिंह सौलंकी,आरए शर्मा,बीएम शर्मा,खूब सिंह हरीश तनेजा आदि ने मुख्य रूप से उपस्थित रहे और क्षेत्रवासियों ने भी पुण्य लाभ कमाया।