फरीदाबाद. 29 सितंबर, पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार अरोड़ा के
आदेशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त बल्लबगढ़ कुशल सिंह के दिशा-निर्देश तथा
एसीपी सुखबीर सिंह तिगांव के मार्गदर्शन में बुधवार को छायंसा थाना
प्रभारी सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ यमुना नदी के नजदीक ग्राम
वासियों के बीच पहुंच कर उन्हें यमुना नदी के बढ़ते हुए जलस्तर से खतरे
के संबंध में जागरुक करते हुए लोगो की सुरक्षा को देखते हुए आसपास के
क्षेत्र को खाली कराने की लोगों से अपील की।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि लोगों को यमुना नदी पर बने हथनी
कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की जानकारी दी गई जिसके कारण यमुना नदी का
जलस्तर खत़रे के स्तर को पार कर गया है। यमुना नदी के आसपास रहने वाले
लोगों से अपील करते हुए गांव वालों से आसपास के क्षेत्र में एक दूसरे के
माध्यम से सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए गांव के चौकीदार से मुनादी
कराई गई कि सभी लोग खासकर बुजुर्ग बच्चे यमुना नदी के पास न जाने की
हिदायत दी गई है। वहां रहने वाले लोग अपने पशुओं को भी यमुना नदी के
नजदीक न जाने दे। खेत जो यमुना नदी के पास हैं न जा कर अपना बचाव करे
क्योंकि जमुना नदी का पानी का स्तर समय के साथ और अधिक बढ़ सकता है।
जनहित में सुरक्षा के लिए थाना पुलिस कार्य करते हुए आस पास के गांव में
लगातार गस्त कर रही है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना न होने के लिए गांव
वालों से तालमेल बनाए हुए है। थाना प्रबंधक ने आस पास के गांव में अप्रिय
घटना के समय मदद के लिए अपना फोन नम्बर और थाना का फोन नम्बर दिया है जिन
फोन नम्बरों से 24 घंटे मदद ले सकते है। लोगो की मदद के लिए किसी भी
अप्रिय घटना में सहायता के लिए यमुना नदी पर 24 घंटे पुलिस बल व गोताखोर
तैनात किए गए है।
