स्वस्थ मां व शिशु से स्वस्थ देश का निर्माण सम्भव : डीसी विक्रम

– किशोरियों व गर्भवती महिलाओं के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन है जरूरी

फरीदाबाद, 28 सितंबर। डीसी विक्रम के दिशा-निर्देश पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर सेवा पखवाड़ा तहत एडीसी अपराजिता के कुशल मार्गदर्शन में आज एसी नगर में पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण माह मनाया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती मीनाक्षी चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में एवं श्रम विभाग से रमेश कुमार लेबर इंस्पेक्टर एवं कुमारी कामना असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने शिरकत की।

श्रीमती मीनाक्षी चौधरी ने आए हुए सभी लाभार्थियों को पोषण अभियान के महत्व की जानकारी दी तथा भोजन में पोषक तत्वों की अधिकता रखने के बारे में समझाया। महिला के गर्भवती होने पर बच्चे के 1000 दिन का समय बच्चे के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है और इसी समय में बच्चे की संपूर्ण विधि हो जाती है। इस समय में बच्चे के खानपान का एवं साफ सफाई का ध्यान रखना पड़ता है। श्रम विभाग से आए अधिकारीगण ने सभी को श्रमिक कार्ड के बारे में बताया कि जो भी महिला या पुरुष इमारत के निर्माण कार्य से जुड़े हैं और लेबर कैटेगरी में है उन्हें विभाग की तरफ से गर्भवती महिलाओं को ₹6000 दिए जाते हैं। ताकि वे अपने स्वास्थ्य का एवं पोषण का ध्यान रखें तथा श्रीमती गीतिका सभरवाल ने आंगनबाड़ी के सभी बच्चों का वजन एवं माप भी लिया। विभाग की तरफ से आए हुए सभी लाभार्थियों को खानपान की सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम में रेनू सुपरवाइजर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।