विधायिका सीमा त्रिखा एवं पंजाबी समाज द्वारा केक काटकर मनाया गया शहीद भगत सिंह जी का जन्मदिन

फरीदाबाद27 सितंबर। मंगलवार को शहीद भगत सिंह  के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पंजाबी समाज की तरफ से विधायिका सीमा त्रिखा को उनके कार्यालय पर जाकर धन्यवाद का पत्र सौंपा गया। आपको बता दे कि शहीद चौक एन आई टी 5 नंबर पर शहीद भगत सिंह की विशाल मूर्ति की स्थापना एवं चौक का सौंदर्यीकरण करने की लगातार उठाई जा रही मांग को पूरा करने पर पंजाबी समाज की तरफ से विधायक सीमा त्रिखा का धन्यवाद व्यक्त कियागया। साथ ही इस कार्य को पूरा कराने के लिए विधायिका सीमा त्रिखा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर विधायिका एवं पंजाबी समाज द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और केक काटकर शहीद भगत सिंह जी का जन्मदिन मनाया गया। विधायिका सीमा त्रिखा ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक भगत सिंह की आज जयंती मनाई जा रही है। देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले महान क्रांतिकारी महज 23 वर्ष की उम्र में ही शहीद हो गएउनकी जयंती पर राष्ट्रपतिउपराष्ट्रपतिप्रधानमंत्री उन्हें नमन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में भगत सिंह ने अहम योगदान निभाया और अंग्रेजों से जमकर टक्कर लीउनके इस जुनून को देखकर ब्रिटिश साम्राज्य भी हिल गया था। भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उल्लेखनीय नायकों में से एक थे। इस अवसर पर पंजाबी समाज सभा के चेयरमैन अशोक बनयाल,प्रधान पवन चौधरीकार्यकारीउप प्रधान परमजीत सिंह पम्मामहासचिव राजेंद्र बजाजकोषाध्यक्ष टी एन कपूरसचिव नरेंद्र शर्मासह सचिव मोनिका पुंजदीपक छाबड़ावित्त सचिव हरजिंदर सिंह बेदीमीडिया प्रभारी हेमंत माटायुवा संगठन सलाहकार विशाल बनयालसत्येंद्र पांडेसुशील सेतियामुरारी लाल गर्गरामपाल भारद्वाजजनकराज शर्मातरसेम मेहताजागीर मेहताकर्मवीर बैंसलाकपिल शर्मा,सतनाम सिंह मंगलअनिल बांगाजगदीश मैनीश्याम पालहनन,कुलभूषण शर्मारिटायर्ड आर्मी ऑफिसर आशीष बजरंगीजय बनयालअभिजीत रायपूजा कौरकमलप्रीत कौरहरभजन सिंह बेदी इत्यादि उपस्थित रहे।