डॉ मधुकांत को मिला प्रवासी महाकावि प्रो हरिशंकर आदेश स्मृति साहित्य सम्मान

Faridabad: निर्मला स्मृति साहित्य समिति चरखी दादरी हरियाणा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में रोहतक के 4 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। हरियाणा साहित्य अकादमी के सुर पुरस्कार से सम्मानित डा मधुकांत को प्रवासी महाकवि प्रोफेसर हरिशंकर आदेश स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। भाषा वैज्ञानिक प्रोफेसर नरेश मिश्र भाषा साहित्य श्री सम्मान डॉ विजेंद्र प्रताप सिंह को, डॉक्टर कृष्णा जून ,डॉ उंमेश मिश्र को निर्मला स्मृति हिंदी साहित्य रत्न सम्मान प्रदान किया। स्वैच्छिक रक्तदान सेवा के लिए अधिवक्ता अनिल साहू को रक्तदान भीष्म पितामह
डॉ मधुकांत सारस्वत शिरोमणि सम्मान तथा बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय से डॉक्टर सुमन राठी को इंद्रा स्वप्न स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
वार्षिक उत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 46 सम्मान प्रदान किए गए ।डॉ अशोक कुमार मंगलेश समग्र साहित्य आलोचना, डा बसंत बंसल की पुस्तक के साथ 10 पुस्तकों का लोकार्पण हुआ।
भव्य साहित्य अनुष्ठान की शोभा डॉ रामदरश मिश्र, प्रो. (डॉक्टर) टंकेश्वर कुमार, प्रोफेसर पूर्णचंद टंडन, , डॉ रघुवीर सिंह बोकन, डॉ सतीश चंद्र शर्मा ,श्री जयभगवान सिंगला  प्रो. श्यामलाल कौशल, डा रमा कांता,प्रो. रूप देवगुण,डॉ शील कौशिक, डॉ इंदु गुप्ता, डॉ विजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ हरीश कुमार सेठी, जलस्टार रमेश गोयल, डॉक्टर शील कौशिक, राजकुमार निजात, डॉक्टर सुमेर सिंह यादव, प्रोफेसर खेमचंद डेहरिया ने बढ़ाई ।
कार्यक्रम का आरंभ डॉ अनीता भारद्वाज अर्णव ने सरस्वती वंदना से आरंभ किया।