कांग्रेसियों ने केक काटकर व पौधारोप कर मनाया कुमारी शैलजा का जन्मदिन
फरीदाबाद। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य एवं हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा कुमारी शैलजा का जन्मदिन जिले के कांग्रेसी नेताओं ने धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक के सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर केक काटा गया और कुमारी शैलजा की दीर्घायु की कामना की गई। इसके उपरांत कांग्रेसजनों ने सेक्टर-9 के पार्क में जाकर पौधारोपण भी किया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद कौशिक तथा बलजीत कौशिक ने संयुक्त रूप से कहा कि कुमारी शैलजा कुशल राजनीतिज्ञ एवं व्यक्तित्व की धनी है, उसके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस संगठन न केवल हरियाणा बल्कि देशभर में मजबूत बना है। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाने का जो संदेश दिया था, उसी के तहत आज यहां पार्क में पौधारोपण किया गया है और यहां लगाए सभी पौधों की कांग्रेसी कार्यकर्ता पेड़ बनने तक देखरेख करेंगे। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा ने सदैव संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है और यही कारण है कि आज फरीदाबाद ही नहीं हरियाणा में उनका जन्मदिवस जगह-जगह कांग्रे्रसजनों द्वारा हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष सुनीता फागना, संजीव चौधरी, डा. सौरभ शर्मा, विनोद कौशिक, विकास फागना, जवाहर ठाकुर, ललित चौधरी जयदत्त, योगेश कुमार, संजय, राजेश कुमार, सत्यवीर, प्रहलाद सिांह, राजेंद्र सिंह, कुमर सिंह मलिक, गिर्राज सिंह, केडी शर्मा, महेश शर्मा, मुन्नीलाल, सरला देवी, मालवती पांचाल, अवध किशोर, महेंद्र सिंह, लक्ष्मी, अनुज शर्मा, गीता, सोनू, गीता, पूनम शर्मा, जयभगवान भारद्वाज, रमेश, रोहित, रंधाना फागना, जगदीश पाराशर सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
