श्री खाटू श्याम मंदिर सेक्टर-3 से महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

सेक्टर-3 स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम सेवा परिवार(रजि) द्वारा पितृपक्ष श्रीमद़ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरूआत बड़ी धुमधाम से की गई। इस अवसर पर कथा स्थल पर पूजा अर्चना की गई इसके उपरांत ढ़ोल बाजों के साथ 51 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जोकि मंदिर के बाहर परिक्रमा करते के उपरांत वापिस कथा स्थल पर पहुंची जहां पूरे विधि विधान से कलशो की स्थापना की गई। श्रीमद़ भागवत् सप्ताह में कथा व्यास परम श्रद्वेय आचार्य श्री महावीर प्रसाद वशिष्ठ महाराज द्वारा पूरे सात दिन अपनी वाणी से भक्तों में अमृत वर्षा की जाएगी। इस मौके पर आचार्य श्री महावीर प्रसाद वशिष्ठ ने कहा कि काई भी शुभ कार्य करने से पूर्व कलश की स्थापना की जाती है ताकि लोगों के घर में धन और धान्य की कोई कमी ना रहे। उन्होनें कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से मन को शांति मिलती है। उन्होनें  कहा कि श्री मद भागवत कथा ज्ञान का सागर है इसके श्रवण से व्यवहारिक ज्ञान प्राप्ति के साथ संस्कार भी मिलते है। श्री महावीर प्रसाद वशिष्ठ ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा ही ऐसा एकमात्र साधन है जो जगत में उपजी समस्त समस्याओं को नष्ट करने की क्षमता रखती है। इस अवसर पर श्री श्याम सेवा परिवार(रजि) के सभी पदाधिकारियों ने मिलजुल कर इस पावन कार्यक्रम को आयोजित किया।