‘भाषा, साहित्य एवं संस्कृति’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

हिंदी दिवस पर गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म पीजी महाविद्यालय, पलवल (हरियाणा) एवं साहित्य संशोधित संवाद फाउंडेशन, सोनिया विहार (दिल्ली) के संयुक्त तत्वाधान में ‘भाषा, साहित्य एवं संस्कृति’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्थानों से आए विद्वानों-वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए । उन्होंने वक्तव्य में बताया कि हमारा देश एक परिवार है जिसमें भाषा की विविधता है फिर भी भारतीय साहित्य, संस्कृति और पूजा पद्धति एक है।
संगोष्ठी के दौरान प्राप्त आलेखों का संकलन की गई विभिन्न पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। ‘सर्वप्रिय भारत’ समाचार पत्र की प्रधान संपादिका ऊषा शर्मा द्वारा संपादित तथा प्रकाशित पुस्तक ‘हिंदी साहित्य में रामकथा’ का भी विमोचन हुआ। संगोष्ठी में प्रकाशित पुस्तक के लिए सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी।