20 परसेंट सीट बढ़ाने को लेकर  विधायक नरेंद्र गुप्ता को दिया ज्ञापन – जसवंत पवार

फरीदाबाद:- युवा आगाज संगठन एवं कॉलेज छात्रों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज और फरीदाबाद के सभी सरकारी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को लेकर स्टूडेंट्स ने बल्लभगढ़ के विधायक कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा जी,तिगांव विधायक राजेश नागर जी,फरीदाबाद उपायुक्त विक्रम जी,नेहरू कॉलेज प्रिंसिपल महेंद्र कुमार गुप्ता जी को सीट बढ़ाने के लिए छात्र ज्ञापन दे चुके हैं
इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज युवा आगाज संगठन के द्वारा फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता जी को छात्रों ने ज्ञापन दिया इस दौरान छात्रों ने एडमिशन संबंधित समस्याओं को अवगत कराया
इस अवसर पर युवा आगाज़ संगठन के अध्यक्ष जसवंत पवार पवार ने विधायक नरेंद्र गुप्ता को जानकारी देते हुए बताया कि स्टूडेंट्स को एडमिशन में बहुत परेशानी आ रही है , पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में सीट फुल होने के कारण 70 से लेकर 80 परसेंट के छात्र और छात्राएं एडमिशन की लिए दर दर की ठोकरें खा रही हैं लेकिन फिर भी उनका एडमिशन नहीं हो पा रहा है  जिसके कारण सभी छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को अंधकार मैं दिखाई दे रहा है

छात्रों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आश्वासन दिया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज मेरी विधानसभा मैं पडता है और कोई भी छात्र एडमिशन के बगैर नहीं रहेगा इसको लेकर मैं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर और शिक्षा मंत्री कुंवरपाल गुर्जर से बात करके फरीदाबाद के सरकारी और नेहरू कॉलेज मैं सीट बढ़ाने का काम करूंगा और सभी छात्रों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही कॉलेजों में 20 परसेंट सीटें बढ़ जाएंगी

इस  मौके पर जसवंत पवार, अजीत नंबरदार,शुभम पांडे,हिमांशु भट्ट,जाकिर,अरुण, गौतम नगर ,राहुल पवार, सुनील सैनी ,हर्ष चौधरी, भरत, खुशबू , नंदनी ,कंचन यादव, प्रीति चौधरी मौजूद रहे।