इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में हिंदी दिवस मनाया गया

Faridabad:  इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, फरीदाबाद में हिंदी दिवस मनाया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ गिरीश चद्र राइ, मुख्य अतिथि डॉ. भूपेन्दर कुमार, विभागाध्यक्ष, संगीत विभाग, पंडित जवाहहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद व अन्य अध्यापकों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया I इस अवसर पर वाद विवाद, भाषण प्रतियोगिता तथा कविता पथ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया I विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरुप ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया I इस अवसर पर प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय, विभागाध्यक्ष डॉ आलम तथा हिंदी की प्रवक्ता डॉ संगीता वैमा ने अपने वक्तब्य द्वारा हिंदी भाषा के महत्वा पर प्रकाश डाला तथा अपने को दूसरे के सामने या किसी अन्य क्षेत्र में भी जाकर प्रोत्साहित करने के लिए कहा I मंच का संचालन सहायक प्रोफेसर श्रीमती अर्चना चौहान ने किया I