क्षेत्र में रूके विकास कार्याे को लेकर निगमायुक्त से मिले पूर्व विधायक
फरीदाबाद। एनआईटी फरीदाबाद में व्याप्त पानी, सीवरेज व टूटी सडक़ों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने आज नगर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया से मुलाकात की और उनसे क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्याे को जल्द पूरा करने की मांग रखी। श्री भड़ाना ने निगमायुक्त से कहा कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है, ऐसे में क्षेत्र में जो विकास के कार्य रूके हुए है, उन्हें अविलम्ब पूरा किया जाए, जिससे कि लोगों को राहत मिल सके। पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि नंगला एंक्लेव पार्ट-2 में पानी की भीषण समस्या है, और यहां के लोग पानी निजी टैंकरों से खरीदते है, लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए निगम ने यहां दो ट्यूबवैलों का वर्कऑर्डर पास किया और हैरानी की बात तो यह है कि जब 9 सितंबर को मशीनें बोरिंग के लिए वहां पहुंची तो स्थानीय कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने अपनी औंछी राजनीति के तहत इन ट्यूबवैलों के कार्य को रूकवा दिया। उक्त मशीनें पिछले सात दिनों से यहां खड़ी हुई है, उन्हें ट्यूबवैल लगाने का कार्य नहीं करने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का दायित्व लोगों की समस्याओं को दूर करवाना होता है परंतु कांग्रेस विधायक की सोच लोगों की समस्याएं बढ़ाने की है और निगम के कुछ अधिकारी कांग्रेस विधायक से मिलकर भाजपा सरकार की साख को गिराने का प्रयास कर रहे है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर निगमायुक्त जितेंद्र दहिया ने नगेंद्र भड़ाना को विश्वास दिलाया कि जल्द ही वह क्षेत्र में रूके हुए विकास कार्याे को पूरा करवाएंगे और ट्यूबवैल मामले के बारे में भी पूरी जांच करवाएंगे। निगमायुक्त से मिलने के बाद स्थानीय महिला-पुरुषों ने कांग्रेस विधायक की इस औछी हरकत की कड़ी भत्र्सना की और कहा कि अगर आज शाम ट्यूबवैल लगाने के कार्य का शुभारंभ नहीं हुआ तो आज तो वह कम संख्या में आए है, कल सुबह से भारी संख्या में नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर यहा घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
