पूर्व बसपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा ने भाजपा की ज्वाइन

अधिवक्ता काम्या चौधरी ने बसपा कार्यकर्ताओं संग थामा भाजपा का दामन

फरीदाबाद 13 सितम्बर । जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की उपस्तिथि में बसपा की पूर्व महिला मोर्चा की अध्यक्षा अधिवक्ता काम्या चौधरी ने अटल कमल जिला कार्यालय पर बसपा के कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की रीति और निति में विश्वास जताते हुए भाजपा ज्वाइन की । गोपाल शर्मा  ने उनको पटका पहनकर ओर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका पार्टी में स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलवाई । जिला अध्यक्ष  गोपाल शर्मा ने इस उपलक्ष्य में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और कुशल  नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है अंत्योदय के मूल मंत्र पर चल प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की केन्द्र सरकार देश के गरीब, किसान,मजदूर,युवा,महिला और पिछड़ों को सशक्त करने का कार्य कर रही है । मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित और मजबूत हुई हैं भारत का विश्व में मान बढ़ा है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच  का नतीजा है जो हमें महामारी के कुछ ही महीनों में कोरोना रोधी टीका के रूप में मिल गया और विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत देश में 200 करोड़ कोरोना के टीके  लगाये जा चुके हैं  I प्रदेश के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले आठ  सालों में प्रदेश का चंहुमुखी विकास हुआ है । बेहतर सुशासन व्यवस्था  से प्रदेश में भ्रटाचार पर लगाम लगाई गई है और अंत्योदय  के मूल मंत्र पर चलकर गरीब, किसान, पिछड़ों और महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाओं को लागू कर उनका विकास कर  जन जन को सशक्त करने का काम किया जा रहा है । मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार हरियाणा को देश में नंबर 1 राज्य बनाने  की और दिन रात प्रयत्नशील हैं । उन्होंने कहा की काम्या चौधरी के आने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी ।

अधिवक्ता काम्या चौधरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार देश  की केन्द्र सरकार और मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब मजदूर और पिछड़ों की सरकार है ।  देश और प्रदेश में अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने के लिए कार्यरत हैं । उन्होंने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की सोच से चलती है जिससे प्रेरित होकर मैंने आज भाजपा में एक कार्यकर्त्ता के रूप में सदस्यता ग्रहण की है । काम्या चौधरी ने भाजपा  में ज्वाइन करने के लिए जिला अद्याक्ष गोपाल शर्मा का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एस.सी मोर्चा रोहताश नम्बरदार,अमित चौहान व देवेन्द्र चौधरी पत्रकार उपस्तिथ रहे |