17 सितंबर को होगा दुनिया का सबसे बड़ा रक्तदान आयोजन

 

जश्न आजादी का : संकल्प रक्तदान का

फरीदाबाद, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की देश-विदेश में फैली अपनी 355 शाखा परिषदों के माध्यम से आगामी 17 सितंबर को 2000 से ज्यादा रक्तदान-कैंप लगाने का बीड़ा उठाया है। तेरापंथ के 11वे आचार्य श्री महाश्रमण जी के आशीर्वाद लेकर देश की युवा शक्ति आगे बढ़ रही है। अभातेयुप के 58 वे स्थापना दिवस व संयोगवश भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन भी है। तेरापंथ युवक परिषद, फरीदाबाद के अध्यक्ष श्री विवेक बैद,व मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के संयोजक श्री विनित बैद, तेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी श्री राजेश जैन ने बताया कि फरीदाबाद में 9 कैंपो का आयोजन होने जा रहा है, 17 सितंबर को भारत के साथ 18 देशों में एक साथ होने वाले मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव की विस्तृत जानकारी दी गई।
सभी वक्ताओं ने बताया कि आगामी 17 सितंबर को होने जा रहे मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के द्वारा एक ही दिन में दो हजार से ज्यादा ब्लड डोनेशन कैंप व दो लाख से ज्यादा ब्लड यूनिट एकत्रित कर अभातेयुप एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। अपनी शाखा परिषदों के माध्यम से संस्थान ने अपने पिछले एमबीडीडी से एक लाख यूनिट से ज्यादा ब्लड संगृहीतकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया था। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री आई सी जैन ने युवा टीम का धन्यवाद किया ये युवा टीम पिछले 2 महीने मानवता के लिए महान कार्य कर रहे है। भारत के कोने कोने में ब्लड कैम्प लगाने का लक्ष्य बनाया हुआ है

मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव देश के समक्ष समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का एक अद्वितीय उदाहरण पेश करेगा।