Faridabad: यमुना रक्षक दल के तत्वावधान में हरियाणा प्रदेश की प्रथम महिला पत्रकार एसोसिएशन की अध्यक्षा सुश्री पूजा शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री कविता कोषाध्यक्ष श्रीमती ऊषा शर्मा एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अनुशासन कमेटी की चेयरमैन श्रीमती नीरा तोमर, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह, राष्ट्रीय सचिव पंडित रमाकांत तिवारी तथा श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एडवोकेट नागेश सिंह ने महिला पत्रकार एसोसिएशन की अध्यक्षा एवं पदाधिकारियों को सम्मान पट्टिका एवं यमुना-आरती युक्त कैलेन्डर भेंट कर अभिनन्दन एवं सम्मान किए। देवभूमि उत्तराखंड के डाकपत्थर वैराज से लाया हुआ पवित्र यमुना जल भी भेंट किया गया।
