विधायक नरेंद्र गुप्ता ने किया सैक्टर-4आर में सडक़ का शिलान्यास


स्थानीय निवासियों के साथ उद्योगपतियों को मिलेगी राहतफिरीदाबाद, 8 सितम्बर (): फरीदबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आज सैक्टर-4आर में कम्यूनिटी सेंटर के पास सडक़ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने नारियल फुड़वाकर कार्य का शुभारंभ करवाया और कहा कि निश्चित रूप से इस सडक़ के बनने से न केवल सैक्टर-4आर के स्थानीय निवासियों का बल्कि पटेल नगर व स्थानीय उद्योगपतियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने इस मौके पर संबोधित करतेे हुए कहा कि शहर में गुणवत्तायुक्त सडक़ निर्माण को लेकर वे संकल्पबद्ध हैं और इसी तर्ज पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में सडक़ निर्माण कार्य निरंतर जारी हैं। उन्होंने कहा कि यह सडक़ भी 95 लाख रुपए से अधिक की लागत से बनाई जाएगी तथा सडक़ की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर नगर निगम अधिकारियों व संबंधित ठेकेदार को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्थानीय आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हरीश थरेजा ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया और स्थानीय समस्याएं विधायक के समक्ष रखते हुए सैक्टर-4आर की उक्त बहुप्रतिक्षित सडक़ का शिलान्यास करने पर सैक्टरवासियों की ओर से आभार भी प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री मूलचंद मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, सचिव मुकेश अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी, नीरज मित्तल, सचिन शर्मा,  विवेक शर्मा, रघुनंदन शर्मा, नीरज कौशिक, संजीव चौधरी, टीएल वर्मा, ललित शर्मा,एलएल शर्मा, गोल्डी बरेजा, अजीत नंबरदार, एडवोकेट एनके गर्ग, वजीर सिंह डागर, सुनील जांगड़ा, सुनील आनंद, राजेश शर्मा, अनिल मलिक, एसके बंसल, सुरेश गर्ग, बिजेंद्र बाल्मीकि, डा. सिंगला, प्रकाशवीर नागर, लक्ष्य जिंदल वासदेव अरोड़ा, मनोज मंगला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आसपास के क्षेत्र में बने कूड़े के खत्तों को लेकर भी आश्वासन दिया कि इस समस्या से भी लोगों को जल्द से जल्द निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस सडक़ के निर्माण से उद्योगपतियों को विशेष रूप से लाभ होगा क्योंकि वे सडक़ खराब होने के चलते काफी परेशान थे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते वे अपना ये दायित्व भी समझते हैं कि लोगों की समस्याओं का समाधान करें।