विश्व हिंदू परिषद की मासिक बैठक संपन्न

आज दिनांक 4 सितंबर 2022 को विश्व हिंदू परिषद द्वारा विभाग कार्यालय सेक्टर 28 रघुनाथ मंदिर ,फरीदाबाद में मासिक बैठक संपन्न हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हर हिंदू को आपस में जोड़कर चलना,और संगठन का विस्तार करना,आगामी माह में आने वाले त्योहारों पर संघटन की तैयारियां और दुर्गा वाहिनी द्वारा सत्संग का विस्तार ,बेरोजगार हिंदू युवाओं को रोजगार देने पर विचार किया गया । रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकालने की योजना बनाई गई इस मौके पर फरीदाबाद बजरंग दल एवम सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों में हनुमान चालीसा और महा आरती करवाने का संकल्प लिया गया । इस मौके पर कार्याध्यक्ष गुलशन सिंगल जी,कोषाध्यक्ष अनिल जी,जिला मंत्री सत्यपाल जी,मठ मंदिर जिला प्रमुख मुनिराज भांबरी जी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर मेहता जी, दुर्गा वाहिनी से बहन किरण जी, नीलम शर्मा जी और बजरंग दल जिला संयोजक सूरज सोनी जी, नेहाल सिंह व सभी प्रखंडों के अध्यक्ष,मंत्री,प्रचार प्रमुख, एवम बजरंग दल संयोजक उपस्थित थे