फरीदाबाद। हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ की बैठक सैक्टर 95 गुडग़ांव में प्रदेश अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश सचिव व कोषाध्यक्ष नीतू लाम्बा, गुडग़ांव के जिला अध्यक्ष अजय चावला, प्रदेश सचिव रजत लाम्बा व युवा अध्यक्ष मोनिक आज़ाद उपस्थित थे।
प्रदेश सचिव व कोषाध्यक्ष नीतू लाम्बा ने वंदना चावला को गुडग़ांव की महिला विंग की अध्यक्ष घोषित करते हुए उन्हें पटका पहनाकर महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जिनके साथ कई महिलाओं को भी महिला विंग में नियुक्ति करवाई। नीतू लाम्बा ने कहा कि गुडग़ांव प्रदेश का पहला जिला है जहाँ महिला विंग की अध्यक्ष के साथ पूरी महिला कार्यकारिणी एक साथ बनाई गई जिसका श्रेय नवनियुक्त महिला अध्यक्ष वंदना चावला को जाता है।
प्रदेश अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि आज जिस तरह से यहाँ इतनी संख्या में महिलायें पंजाबी संघ की टीम से जुड़ी हंै, उससे प्रदेश के बाकि जिलों में भी महिलायें उत्साहित होकर अपने समाज से जुड़ेंगीं। उन्होंने जिला अध्यक्ष अजय चावला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हम आशा करते हैं कि जल्द से जल्द गुडग़ांव में युवा टीम भी बनायेंगे और जोर-शोर से जिले में सदस्यता अभियान चलायेंगे।
इस मौके पर हरीश चन्द्र आज़ाद, नीतू लाम्बा, अजय चावला, रजत लाम्बा, मोनिक आज़ाद, आरजू चावला, रानी देवी, चन्द्रा रानी, शशी, रूपाली, कविता नन्दा, प्रीति व विनीता उपस्थित थे।
