फरीदाबाद- 29 जुलाई, पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं पूरी करने के पश्चात
आज 4 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त इन पुलिसकर्मियों में
इंस्पेक्टर रामप्रकाश, करन सिंह तथा सबइंस्पेक्टर राना सिंह, व हरद्वारी
लाल का नाम शामिल है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस
आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा इस
अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर – 21सी में विदाई समारोह का आयोजन
किया गया जिसमें डीसीपी मुख्यालय नीतीश कुमार अग्रवाल सहित अन्य
पुलिसकर्मी भी शामिल थे। डीसीपी ने पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में
दी गई सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने
पुलिस के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। इन्होंने अपने जीवन
में बहुत सारी विपरीत परिस्थितियों का सामना भी किया है और इन
परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के पश्चात ही यह आज इस
मुकाम तक पहुंचे हैं कि सैकड़ों लोग इन्हें जानते हैं और समाज के श्रेष्ठ
व्यक्तियों में इनका भी नाम शामिल है। इन्होंने पुलिस विभाग में रहते हुए
समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की समस्याओं का हल करने में अपना अहम
योगदान दिया है जिसके लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं। इसी प्रकार निवृत्त
हुए पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए पुलिस आयुक्त ने उनके उज्जवल भविष्य
के लिए शुभकामनाएं दी।
