एडवोकेट दिनेश तोमर बार एसो. के मीडिया प्रभारी नियुक्त

फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की गई। बार एसोसिएशन के प्रधान के0पी0 तेवतिया ने सर्वसम्मति से एडवोकेट कु0 दिनेश तोमर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। प्रधान के0पी0 तेवतिया ने कहा कि कु0 दिनेश तोमर सोशल मीडिया पर हमेशा सतर्क रहते हैं व सभी अधिवक्तागण उनसे भली-भांति परीचित हैं। नवनिर्मित मीडिया प्रभारी कु0 दिनेश तोमर ने प्रधान के0पी0 तेवतिया व बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर बार ने जो तोहफा दिया है वह बहुत ही अमुल्य है व मैं दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व इमानदारी से निभाउंगा। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान के0पी0 तेवतिया व महासचिव संदीप पाराशर सहित सभी पदाधिकारियों ने कु0 दिनेश तोमर को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर उपाध्यक्ष कुंवर दीपू सिंह रावत, संयुक्त सचिव आशीष अरोड़ा, ओ0पी0 शर्मा पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा, पी0के0 मित्तल, नरेंद्र अत्री, जे0पी0 आधाना, सतीश तेवतिया, गोपाल दत्त, ओमवीर धनकड़, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र पाल गुर्जर, संजय तेवतिया, प्रेम दत्त शर्मा व अन्य युवा अधिवक्ता सुरेंद्र खौड़ीवाल, संजीव अत्री, आरती शर्मा, गौरव चपराना, सारिका नागर, हरीश भड़ाना, जुगल किशोर, हिमांशु तेवतिया, प्रशांत यादव, कुंवर राहुल पवार, अनुज शर्मा, सर्वेश कौशिक, सुभाष राणा, पवन पाराशर, अमित शर्मा, विपिन यादव, युधिष्ठर सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।