पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने की लें शपथ : नरेंद्र गुप्ता

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने स्थानीय आरडब्ल्यूए के साथ सैक्टर-9 में किया पौधारोपण
फरीदाबाद, 24 जुलाई (: पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने की हर व्यक्ति को शपथ लेनी चाहिए तभी हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा दे सकेंगे। उक्त वाक्य फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-9 के श्रीराम मंदिर व गेट नं 4 के पास स्थित पार्क में पौधारोपण व जीर्णोद्धार कार्य के शुभारंभ के दौरान कहे। इस मौके पर उन्होंने न केवल स्थानीय आरडब्ल्यू के साथ पौधारोपण किया बल्कि लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने मौैके पर ही अधिकतर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ सचिव भाजपा मुकेश अग्रवाल, आरडब्ल्यूए के प्रधान रणवीर सिंह, वाइस प्रैसीडेंट सतवीर शर्मा, उद्योगपति व समाजसेवी अरुण बजाज, डा. घई, विकास गोयल, नलिन सचदेव, विनोद मित्तल, नम्रता मित्तल, लता मित्तल, रंजना, रमा सरना,सीमा भारद्वाज, अजय भाटिया, सुलक्षण आनंद, राजकुमार सिंगला, राजबीर ङ्क्षसह तेवतिया, रोशनलाल बोरड़, हुकुम यादव, रामलाल, हेमंत अग्रवाल, अरुण दुआ, राजेंद्र महेंदीरत्ता, योगेश बंसल, एसके अग्रवाल, पीआर तंवर, डा. विजय, भाजपा नेता लक्ष्य जिंदल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के प्रधान रणवीर सिंह सहित प्रोत्साहन गु्रप की महिलाओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि शहर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर सडक़ों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है तथा सडक़ों के बीच के गैप व साइड की रोड पर भी टाइलें लगाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सैक्टर के लोग उनके द्वारा इटली से मंगवाई गई स्वीपिंग मशीन का भी लाभ लें और अपने क्षेत्र को धूलमुक्त बनाएं। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पीएम मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें और अपने घर में तिरंगा अवश्य लगाएं ताकि पूरा देश एक सूत्र में पिरोए हुए नजर आए।