अंत्योदय की शक्ति

Faridabad: ऑफिस से घर जाते हुए अचानक डाक कांवड के लिए जाते वाहन पर माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी और मुख्यमंत्री श्री Manohar Lal जी का फोटो लगा दिखाई दिया। उत्सुकतावश उस वाहन का पीछा किया और आखिरकार सैक्टर-4 में उनसे मिलना हो ही गया। कांवड पर जाने वाले 15-20 युवा वाहन की सजावट कर रहे थे।
कांवड के मुख्य कर्ता-धर्ता संजय कुमार को अपना परिचय देकर बात हुई तो उन्होंने बताया कि एक रैली से वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कट-आउट घर लाए थे।
दोस्तों से डाक कांवड लाने का विचार तय हुआ तो उन्हें अपने मन की बात बताई कि क्यों ना मोदी जी और सीएम साहब को भी डाक-कांवड में शामिल किया जाए? दोस्तों ने संजय से पूछा, कैसे?
तो संजय ने घर पर रखे कट-आउट दोस्तों को दिखाए। जिसपर दोस्तों ने वाहन के ऊपर कट-आउट लगाने पर सहमति दी। मैंने सभी से पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं तो सभी कांवडियों ने तपाक से जबाव दिया, जनाब ये दोनों नेता सच्चे है। गरीबों के लिए सोचते है। ये अच्छा काम कर रहे है। ज्यादा बोल नहीं पाए। लेकिन, उनकी आंखों की चमक अंत्योदय की शक्ति को बयां कर रही थी।