समाज के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा रोटरी क्लब अर्थ : नरेंद्र गुप्ता

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने पौधारोपण की शुरुआत कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए किया प्रोत्साहित
फरीदाबाद, 3 जुलाई : पौधे हमारे जीवन का आधार हैं इसलिए हर व्यक्ति को यह प्रण लेना चाहिए कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाए। उक्त वाक्य विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-15 में रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद अर्थ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आने वाले जनहित के कार्यों के बारे में भी शहरवासियों को जानकारी दी। उन्होंने रोटेरियन्स को समाजसेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि समाज के लिए कार्य करने से जो आत्मसंतुष्टि मिलती है, वह अतुलनीय है। इस मौके पर भाजपा अजरौंदा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी के अलावा धीरज भूटानी, डिस्ट्रिक एडमिन, विकास शर्मा निवर्तमान प्रधान, अमित गर्ग, प्रैसीडैंट इलेक्ट, डिस्ट्रिक चेयरमैन रोटेरियन नीरज भूटानी, संदीप सिंघल, एजी मनोज गुप्ता, हरपाल चौधरी सहित अनेक रोटेरियन्स व मार्कीट के लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि रोटरी समाज के लिए हमेशा बढ़चढ़ कार्य करने वाली संस्था है तथा जैसे ब्लड बैंक के तौर पर शहर को अतुलनीय साौगात रोटरी क्लब ने दी है, उसी तरह उन्हें उम्मीद है कि और भी इस तरह के प्रोजैक्ट रोटरी के निरंतर जारी रहेंगे जिससे समाज को नई दिशा मिल सकेगी और लोगों को इसका लाभ होगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधारोपण की शुरुआत करने बेहद सराहनीय है तथा जिस तरह से आज प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है, सभी को पौधारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने शहरवासियों को यह भी आश्वासन दिया कि इस बार जलभराव की समस्या से उन्हें काफी हद तक अस्थाई निजात मिलेगी परंतु वे वादा करते हैं कि अपने कार्यकाल में वे इस समस्या का संपूर्ण समाधान करेंगे। इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अर्थ की नई प्रधान पल्लवी अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ अपना कार्यभार संभाला। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने रोटरी क्लब अर्थ द्वारा गत वर्ष में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए पुरानी टीम की प्रशंसा की तथा पल्लवी अग्रवाल को उनकी नई टीम के साथ बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस मौके पर पल्लवी अग्रवाल के साथ सचिव सीमा गर्ग व कोषाध्यक्ष मोहनीश बहल ने भी कार्यभाल संभाला । इस मौके पर पल्लवी अग्रवाल व अन्य रोटेरियन्स ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनके मार्गदर्शन में वे जलनिकासी सहित अन्य जनहित के कार्यों में बढ़चढ़ कर कार्य करेंगे।