मानव सेवा समिति की महिला टीम पढ़ाई से वंचित बच्चों को ढूंढ कर उनको पढ़ाकर साक्षर बनाएगी उसके बाद उनका सरकारी स्कूल में दाखिला कराकर उनको हर संभव सुविधा प्रदान करेगी। यह निर्णय बुधवार को मानव सेवा समिति कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 में महिला मंडल चेयरमैन उषा किरण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में महिला टीम की राज राठी, कमला वर्मा, कुसुम वशिष्ठ, संघमित्रा कौशिक, सुष्मिता भौमिक, सरिता गुप्ता, सुधा गर्ग, शीतल लूथरा, रेनू चतरथ,
नीतू मंगल, मीरा माथुर, माया कौशिक ने भाग लिया। बैठक में समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में जरूरतमंद परिवारों की 10 वीं पास लड़कियों का सेक्टर 8 स्थित महिला पॉलिटेक्निक में अधिक से अधिक दाखिला कराने,
10 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित करके समिति द्वारा सिही में संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्र के पहले बैच की प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र देने व नए बैच की महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू करने,15 अगस्त को आयोजित प्रतिभा सम्मान व परिवार मिलन समारोह में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग देने व तीज के पावन पर्व पर तीज महोत्सव मनाने का भी निर्णय लिया गया।
