फरीदाबाद। मैट्रो इंस्टिट्यूट एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा शनिवार को हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के सदस्यों को मेडिकल हेल्थ प्रिविलेज कार्ड वितरित किये गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने शिरकत की।
आज मेट्रो हॉस्पिटल ने पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए मेडिकल हेल्थ प्रिविलेज कार्ड की जो सुविधा दी है वह बेहतरीन कदम है। समाज की अन्य संस्थाओं को भी इस तरह का सहयोग पत्रकारों के हित में करना चाहिए । उन्होंने पत्रकारों के हितों और कल्याण के लिए सौपीं गयी मांगों को जल्द से जल्द सरकार के द्वारा पूरा कराने का आश्वासन दिया।






