फरीदाबाद। फरीदाबाद में राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती महोत्सव का आयोजन विकास चौहान (जिला संभाग अध्यक्ष) राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना फरीदाबाद द्वारा बड़ी ही धुम धाम से किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे वृंदावन से परमपूज्य सद्गुरु ऋतेश्वर (श्री आनंदधाम) व राजस्थान सिरोही रियासत से महाराव पदम रघुवीर सिंह देवड़ा (चौहान) उपस्थित रहे। इस जयंती महोत्सव में हरियाणा ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, अजमेर, नीमराणा , दिल्ली आदि भारत के अनेकों प्रदेशों से राजपूत समाज के युवा आए हुए थे। राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के शुभ अवसर पर फरीदाबाद में राजपूत एकता का एक महाकुंभ देखने को मिला। राजपूत समाज का गौरवमई इतिहास, स्वाभिमान व अनुशासन फरीदाबाद की धरती पर हजारो की संख्या होने पर भी राजपूत युवाओं मे देखने को मिला । राजपूत समाज के अधिकतर सभी संगठनों ने इस जयंती महोत्सव में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नारायण सिंह शेखावत जी ने की। कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति श्री कमल सिंह, जय प्रकाश भाटी, संजीव चौहान, प्रदीप, कार्तिक, दिलीप चौहान, ईश्वर सिंह चौहान, बिजेंदर राणा,रोहित बच्चस, सोनू, तरूण, अमित आदि उपस्थित रहे।
