सेक्टर -16 भूमिया मंदिर पॉकेट आरडब्ल्यूए की आम बैठक में मधु शर्मा दोबारा अध्यक्ष नियुक्त, नयी कार्यकारिणी का गठन शीघ्र

फरीदाबाद 06 जून। भूमिया पार्क में भूमिया मंदिर पॉकेट वेलफेयर एसोसिएशन की आम मीटिंग प्रधान मधु शर्मा की अध्यक्षता में हुई । इस मीटिंग में पॉकेट के लगभग 118 सदस्यों ने भाग लिया मीटिंग में सह सचिव पीयूष आचार्य द्वारा आरडब्ल्यूए का पिछले 2 सालों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया ,इसके बाद आरडब्लूए सलाहकार एडवोकेट गौरव चपराना ने पिछले 2 सालों की आरडब्ल्यूए द्वारा करवाए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी। इसके बाद मीटिंग को आम चर्चा के लिए खोल दिया गया। चर्चा में कई सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के प्रश्न आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से किए, उन प्रश्नों का आरडब्लूए के विधि सलाहकार एडवोकेट सी पी पाराशर व आरडब्ल्यूए सलाहकार गौरव पराशर ने उत्तर देकर उन सदस्यों को संतुष्ट किया।
सेक्टर -16 भूमिया मंदिर पार्क में मीटिंग के अगले भाग में नई कार्यकारिणी के गठन के बारे चर्चा शुरू हुई जिसमें कई सदस्यों ने हाथ उठाकर इसी आरडब्लूए टीम को आगे जारी रखने बारे कहा। पॉकेट सदस्य डी.के गुलाटी ने नई कार्यकारिणी के प्रधान के रूप में वर्तमान प्रधान मधु शर्मा का नाम लिया जिसका पॉकेट के सदस्य तारा पाराशर ( मास्टर जी ) ने समर्थन किया इसी बीच बाकी सदस्यों ने ताली बजाकर ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पहले की प्रधान मधु शर्मा को दोबारा से प्रधान चुने जाने की स्वीकृति दी।
मधु शर्मा को जो पिछले दो साल से प्रधान थी। उन्हें आगामी दो सालों के लिए फिर से सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। मधु शर्मा ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे और इसके लिए उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग मांगा और कहा कि जो भी सदस्य खुले मन से आरडब्लूए को समय दे सकते है उनका आरडब्लूए में स्वागत है। कई सदस्यों ने इस पर अपना नाम रमन चोपड़ा को बताया। मीटिंग के अंत में गौरव पराशर ने सभी पॉकेट सदस्यों का मीटिंग में आने के लिए धन्यवाद दिया। सभी सदस्यों से भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की।