अखिल भारतीय वैश्य महासम्मलेन की युवा टीम फरीदाबाद ने विधानसभा स्तर पर जाकर दिया निमंत्रण -लक्की सिंगला एडवोकेट
(तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित वैश्य महासम्मेलन होगा ऐतिहासिक)
फरीदाबाद: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मलेन के युवा जिला अध्यक्ष लक्की सिंगला एड़वोकेट ने बताया कि संगठन के द्वारा 5 जून 2022 को तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में वैश्य प्रतिनिधि सम्म्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद गिरीश संघी व महामंत्री उमेश अग्रवाल करेंगे, जिसमे मुख्य अतिथि लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला होंगे व दीप प्रज्जवलन राज्पाल सिक्किम गंगाराम प्रसाद करेंगे, जिसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल,डॉक्टर हर्षवर्धन ,उपमुख्यमंत्री बिहार तारा किशोर प्रसाद, राज्यसभा व लोकसभा के सांसदगण, पूर्व सांसदगण, मंत्रीगण, व अलग अलग प्रदेशो के स्पीकरगण, मंत्रीगण, विधायकगण, पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राजनीतिक पार्टियों के समाज के प्रतिनिधि व व्यापारीगण मौजूद होंगे
उन्होंने बताया कि कार्येक्रम में पूरे भारतवर्ष से लगभग 10 हज़ार वैश्य प्रतिनिधि भाग लेंगे और अपनी एकता का परिचय देंगे, उन्होंने बताया कि फरीदाबाद युवा टीम ने पिछले एक सप्ताह लगातार सभी 6 विधानसभा में घर घर जाकर, दुकानों पर जाकर, सभाओं के माध्यम से हज़ारों लोगों से संपर्क किया और उनको निमंत्रण दिया, उन्होंने बताया कि लोगो के अंदर आयोजन के लिए उत्साह देखते ही बनता है,उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे कोई भी राजनीतिक पार्टी उनको कमजोर न समझे और उनका हक ना मारे, उन्होंने कहा कि ये आयोजन बहुत ही ऐतिहासिक होगा जो हमारी राजनीतिक ताकत को बढ़ाने का काम करेगा और समाज को नई गति और दिशा प्रदान करेगा
