Faridabad : इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना , फरीदाबाद में IQAC द्वारा क्रिमिनल लॉ विषय के ऊपर एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा व प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित करके किया I इस कार्यशाला का आयोजन karat lawz academy, delhi के सहयोग से किया गया I कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इस अकादमी के निदेशक डॉ निखिल कश्यप ने उपरोक्त विषय पर प्रकाश डालते हुए छात्रों का ज्ञानवर्धन किया व विषय के पहलुओ को स्पस्ट किया I इस अवसर पर संस्थान के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी व छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर कार्यशाला को सफल बनाया I इस कार्यशाला की आयोजक डॉ भूमिका व सह आयोजक श्रीमती रीता यादव का सराहनीय योगदान रहा I
