फरीदाबाद, 29 मई। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब हरियाणा की पावन धरती कुरूक्षेत्र बदलाव का बिगुल फूंक दिया है। फरीदाबाद से आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धरमवीर भड़ाना के नेतृत्व में हजारों आप कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र रैली के लिए बसों एवं गाड़ियों से रवाना हुए। रैली में जाते समय कार्यकर्ताओं में गजब का जोश एवं उत्साह देखने को मिल रहा था। भारी संख्या में महिलाएं, युवा एवं पुरुष रैली के लिए रवाना हुए। रैली में रवाना होने से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृतव में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली प्रदेश की दशा एवं दिशा बदलने का काम करेगी। कुरुक्षेत्र की अब बदलेगी हरियाणा रैली में प्रदेश के कोने-कोने से लोग भारी संख्या में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। उन्होने कहा कि कुरुक्षेत्र में होने वाली रैली काफी अहम होगी और यह प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा देगी। रैली को लेकर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है, वही आम लोगों में भी इसके लिए भारी उत्साह है। रैली में मुख्य मुद्दा प्रदेश में फैल रहा भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, टूटी सडक़ें, गंदगी, टूटी हुई गलियां, स्ट्रीट लाइट आदि अहम मुद्दे रहे। भड़ाना ने कहा कि अब तक प्रदेश में जिस किसी भी पार्टी की सरकार रही है उसने विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ अपना और अपने लोगों का ही विकास किया है। और अब सत्ता प्राप्ति के लिए विभिन्न दलों में आपस में काफी खींचातानी चल रही है जबकि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सिर्फ और सिर्फ आप की सरकार प्रदेश में बनाने के लिए जोर लगा रहा है, ताकि आमजन को दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जा सके। क्योंकि पार्टी का लक्ष्य जन सेवा करना ही है। इस अवसर पर भीम यादव जिला महासचिव
मंजू गुप्ता, बृजेश नागर, रघुबर दयाल, ओपी वर्मा, वाई के शर्मा, हरजिन्दर सिह मेहदिरत्ता, चंचल तवर, मेहर चन्द हरशाना, राकेश भड़ाना, सतीस चन्दीला, हंसराज दायमा, रमा तिवारी, दिप्तेश भारद्वाज, नरेंद्र सरोहा, सत्येन्द्र शर्मा, मुलक राज भड़ाना, ओमपाल टोगर, आजाद भड़ाना, कुलदीप चावला, राकेश प्रसाद, कुलदीप, चपराना, राजकुमार
बिक्रान्त भाटी , संजय जुनेजा, सलमान खान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
