फरीदाबाद के 10 हजार लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे कृत्रिम उपकरण : गंगाशंकर मिश्र

अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है भाजपा : टिपरचंद शर्मा
फरीदाबाद, 28 मई। हरियाणा की प्रदेश सरकार 10 हजार से अधिक दिव्यांग एवं बुजुर्ग लोगों को कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराएगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर विधानसभा स्तर पर जांच माप पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जहां, पर लोगों की उपयुक्त जांच के बाद उनका रजिस्ट्रेशन कर जरूरत के उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उक्त वक्तव्य शनिवार को आरएसएस के प्रांत प्रमुख गंगाशंकर मिश्र पंजीकरण शिविर का उद्घाटन करने के उपरांत कहे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपरचंद शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विमल खंडेलवाल, मनोज अग्रवाल, मधुसुदन मटोलिया, उप अधीक्षक पुरूषोत्तम सैनी, डॉ. एम पी सिंह, आईएमए की प्रदेश अध्यक्षा पुनीता हसीजा एवं विपुल शर्मा मौजूद रहे। गंगाशंकर मिश्र ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार दिव्यांग एवं बुजुर्गों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रयासरत्त है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है और अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद में 10 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग जनों को उपकरण बांटे जाएंगे। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिमको द्वारा वरिष्ठ नागरिक के लिए छड़ी, वॉकर, कान की मशीन, चश्मा, छोटी सहित अपने बहुत से उपकरण इस योजना के अंतर्गत लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सभी दिव्यांगजनों को हम वह वैकल्पिक हर संसाधन उपलब्ध करवा सके, जिससे वे स्वयं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का लालन-पालन कर सकें।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन ने यह जिम्मेदारी हमें प्रदान की है कि बुजुर्गों एवं दिव्यांगों की जांच कर उनका पंजीकरण किया जाए, ताकि उनको जरूरत के अनुसार कृत्रिम उपकरण उपलब्ध करवाए जा सकें। भाजपा का यही सपना है कि सभी एक समान जीवनशैली व्यतीत करें और कोई अपने आप में हीन भावना उत्पन्न न होने दें। उन्होंंने कहा कि दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को सक्षम बनाने के लिए आयोजित किए जाना वाला यह कार्यक्रम बेहद शानदार एवं महत्वपूर्ण है। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सरकार के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संयोजक विमल खंडेलवाल ने बताया कि इस योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिमको) द्वारा वरिष्ठ नागरिक के लिए छड़ी, वॉकर, कान की मशीन, चश्मा, छोटी सहित अपने बहुत से उपकरण इस योजना के अंतर्गत लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सभी दिव्यांगजनों को हम वह वैकल्पिक हर संसाधन उपलब्ध करवा सके, जिससे वे स्वयं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का लालन-पालन कर सकें। इससे एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना सहयोग करें। इस जांच माप पंजीकरण शिविर में अनेक गणमान्य व्यक्ति और बुजुर्ग तथा दिव्यागजन उपस्थित थे।