क्रीडा भारती द्वारा 75 मोटरसाइकिल के साथ पूरे राष्ट्र की परिक्रमा कर भारत माता प्रदक्षिणा यात्रा हुई संपूर्ण
फरीदाबाद – 24 मई। क्रीडा भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की दूसरी कड़ी के तहत रविवार को सुबह 8. 56 बजे से तय प्रोग्राम के अनुसार देशभर के सीमावर्ती राज्यों के निर्धारित 225 स्थानों से एक साथ एक समय पर एक रथ; भारत माता और श्री हनुमान भगवान का चित्र सहित और लगभग 75 मोटरसाइकिल के साथ पूरे राष्ट्र की परिक्रमा करते हुए भारत माता प्रदक्षिणा यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से अनगिनत तय स्थानों से इसी तरह रथ और मोटरसाइकिल के साथ चलते हुए चिन्हित स्थानों में पहुंचकर भारत माता की परिक्रमा के संकल्प को पूरा किया। भारत माता प्रदक्षिणा यात्रा का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों खेल प्रेमियों और समाज में राष्ट्रीयता की भावना जगाना है।
क्रीडा भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष श्री आनंद मेहता, हेमराज जी प्रचारक प्रमुख.हरियाणा, श्री सुनील मिश्रा जी और श्री शरद भसीन जी कोषाध्यक्ष क्रीडा भारती.जिला फरीदाबाद द्वारा भारत माता और हनुमान जी की विधिवत पूजा कर भारत माता प्रदक्षिणा यात्रा को के.एल मेहता महिला महाविद्यालय से तय समय से झंडी दिखाकर रवाना किया। फरीदाबाद शहर में एक.दो चौक से होते हुए यह प्रदक्षिणा यात्रा मेट्रो चौक से होते हुए गुड़गांव; बायोडायवर्सिटी पार्क से होते हुए इण्डिया चौक पर पहुंचकर पूर्ण हुई।
भारत प्रदक्षिणा यात्रा के दौरान फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली में जगह-2 यात्रा का फूलों से और भारतमाता की जय, वन्दे मातरम के उदघोष के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस यात्रा का संचालन क्रीड़ा भारती फरीदाबाद के प्रचार.प्रमुख श्री आशीष जायसवाल, के.के वारसने जी, राकेश जी गंगाराम जी सुमित नाग जी, राजेंद्र जी ;भरत नगर, राकेश जी विकास जी, राजदीप जी और राजेंद्र जी ने किया। क्रीडा भारती फरीदाबाद के योग.प्रमुख श्री सुमित नाग जी ने यात्रा के उपरांत बताया कि यात्रा के दौरान लोगों का प्यार, सम्मान, जोश और उत्साह देखकर लगा कि क्रीडा भारती अपने उद्देश्य को पूर्ण करने में सफल रही।
एनआईटी फरीदाबाद स्थित के एल महता महिला कॉलेज परिसर से भारत माता प्रदक्षिणा यात्रा के शुभारंभ से पूर्व क्रीडा भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अधिकारियों का उद्बोधन हुआ। रथ में विराजमान हनुमानजी और भारत माता के चित्र को माला अर्पण, पूजन, झंडा स्थापन और राष्ट्रगान के उपरांत
सुनील मिश्रा जी क्रीडा भारती फरीदाबाद पश्चिम के महानगर कार्यवाह द्वारा भारत माता प्रदक्षिणा कार्यक्रम की रूपरेखा बताई तदुपरांत क्रीड़ा भारती.जिला फरीदाबाद के अध्यक्ष आनंद मेहता; उद्योगपति रोहित, सुनील मिश्रा और महेश बाबू द्वारा भारत माता प्रदक्षिणा यात्रा को झंडी दिखाकर यात्रा को आरंभ कराया गया।
