22 मई को पहरावर ब्राह्मणों की जमीन पर मनाई जाएगी परशुराम जयंती
फरीदाबाद। रोहतक के गांव पहरावर में ब्राह्मणों की जमीन के लिए लड़ाई लड़ रहे पंडित नवीन जयहिंद ने कहा है कि उस जमीन पर स्कूल, कॉलेज व अस्पताल बनाए जाएंगे जिसमे सभी छत्तीस बिरादरी के बच्चे पढ़ेंगे व सबका इलाज होगा। अगर मुख्यमंत्री परशुराम जयंती में ब्राह्मणों की जमीन वापसी का लैटर लेकर आते है तो हम उनका स्वागत करेंगे लेकिन अगर मुख्यमंत्री जी ऐसा नहीं करते है तो उनका जयंती में आने का कोई औचित्य नहीं है। जयहिन्द ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से अपील करते हुए कहा कि अगर उपमुख्यमंत्री जी भी जयंती में पहुंच कर ब्राह्मणों की जमीन ब्राह्मणों को वापिस दिलाने की बात पर व जमीन पर स्कूल, हॉस्पिटल, स्टेडियम बनने वाली बात से सहमत होते है तो उनका भी स्वागत है अन्यथा उनका भी जयंती में पहुंचने का कोई मतलब नहीं। जयहिंद शुक्रवार को सेक्टर-16ए स्थित होटल मैगपाई में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। जयहिन्द ने बताया ब्राह्मण एक मर्द कौम है मुर्दा नही। यह धर्मयुद्ध की शुरुआत है जिस प्रकार अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बना है उसी प्रकार रोहतक में भी भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनेगा और रविवार 22 मई को रोहतक में उसी जमीन पर परशुराम जयंती मनाई जाएगी। उस जमीन पर स्कूल, कॉलेज व हॉस्पिटल बनाये जाएंगे जिसमे सभी बिरादरी के बच्चे पढ़ेंगे व सबका इलाज होगा। साथ ही जयहिन्द ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर परशुराम जयंती में पहुँचकर ब्राह्मणों की जमीन पूरे सम्मान के साथ ब्राह्मणों के हवाले करें अगर मुख्यमंत्री जी ऐसा नही करते है तो ब्राह्मण समाज अपने आप उस जमीन पर कब्जा लेगा। अब सरकार के साथ महाभारत होगी। जयहिन्द ने बेरोजगारी को 37वीं बिरादरी बताते हुए कहा कि इसमें सभी 37 बिरादरियों को न्योता होगा। पूरे हरियाणा से एक हजार एक ब्राह्मण प्रतिनिधि वहां फरसा लेकर पहुंचेंगे व परशुराम जयंती रविवार 22 मई को हर बिरादरी से अपील है के 1 ईंट व 1 फरसा अपने साथ लेकर आएं। जयहिन्द ने कहा वह जमीन पहरावर (ब्राह्मणों का गांव) की जमीन थी। जो कि गौड़ संस्था को स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल बनाने के लिए दी गयी थी। लेकिन सरकार द्वारा उस जमीन पर कब्जा कर लिया गया।
