सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा  के दिशा निर्देशानुसार चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन  डॉ एमपी सिंह ने थारूराम आर्य कन्या उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया डॉ एमपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई और और विद्यालय की छात्राओं द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ लेकर नुक्कड़ नाटक का सामूहिक गान, छोटे बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य तथा क्विज प्रतियोगिता करके सभी को जागरूक करने का संदेश दिया इस अवसर पर महिला थाना अध्यक्ष नेहा राठी, ट्रेफिक इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव, सुरक्षाकर्मी जगत सिंह, सलीम अहमद, अमित कुमार और संदीप मुख्य रूप से उपस्थित रहे विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती किरण चुग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया डॉ एमपी सिंह ने बताया कि रोड सेफ्टी क्विज में छठी से आठवीं ग्रुप की टीम से अनन्या, साक्षी और हर्षिता प्रथम ग्रीन टीम से सानवी, निकिता खुशी द्वितीय तथा रेड टीम से कनिष्का, जिया, निशिता  तृतीय रही नौवीं से 12वीं ग्रुप में रेड टीम से वंशिका, अपर्णा ,सुमेधा प्रथम  यलो टीम से दीक्षा, मनीषा, गीतांजलि द्वितीय  ग्रीन टीम से ईसा, शिप्रा ,कोमल तृतीय रहे इस अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कीर्ति, स्नेहा, श्रेया, कोमल, शिवानी ,लक्ष्मी ,ममता, प्राची, कोमल, प्रियांशी की टीम का गाना प्रथम रहा डांस प्रतियोगिता में दिव्यांशी, दिशा, गीतिका, विशाखा, नम्रता, सानवी, ईसा, वंश, कनिका, कीर्ति ,खुशी प्रथम रहे पोस्टर मेकिंग में मेघा खटाना प्रथम मेघा नागर द्वितीय खुशी मिश्रा तृतीय रहे नाटक प्रतियोगिता में डिंपी, दीपिका, खुशी धनकर, मुस्कान, अंजलि, कमलप्रीत, वंशिका, नैंसी, कीर्ति, ईशा डागर, श्रेया, कनिष्का, हिमांशी ठाकुर, सुहानी, खुशी प्रथम रहे इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा की हमें स्वयं से नियमों की पालना करनी चाहिए तभी अन्य लोगों में परिवर्तन आ सकता है यदि हम सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की अवहेलना करते हैं और नशे की हालत में वाहन  चलाते हैं अंडर एज मैं वाहन चलाते हैं लेन ड्राइविंग नहीं करते हैं सवारी वाहन को भार वाहक वाहन बनाकर चलाते हैं गति सीमा से अधिक गति में वाहन चलाते हैं तो दुर्घटना स्वाभाविक है दुर्घटनाओं से बचने के लिए उक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन सभी विद्यालय महाविद्यालय में कराया जा रहा है ताकि अधिकतम विद्यार्थी भाग ले सकें ताकि अधिकतम घरों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंच सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके इस अवसर पर नेहा राठी ने भी दुर्गा शक्ति एप और 112 नंबर की जानकारी दी तथा किसी भी समस्या समाधान के लिए अपना सरकारी नंबर सार्वजनिक किया उक्त कार्यक्रम में लगभग 480 बालिकाओं ने भाग लिया