“पुष्प बंगला” आयोजन के साथ ही पवित्र यमुना एवं गंगा जल के सम्मिश्रण से हुआ भव्य रूद्राभिषेक – डॉ० आर एन सिंह
श्री वैदिक धर्मसभा द्वारा संचालित सेक्टर 30 स्थित शिव मंदिर में पवित्र यमुना एवं गंगा जल के सम्मिश्रण से वैदिक विधि-विधान द्वारा भव्य जलाभिषेक किया गया। ज्ञात हो कि यमुना रक्षक दल के तत्वावधान में देव भूमि उत्तराखंड के डाकपत्थर से लाए गए पवित्र यमुना जल एवं हरिद्वार, हरि की पौड़ी से लाए गए पवित्र गंगा जल के सम्मिश्रण से देवाधिदेव महादेव का भव्य जलाभिषेक कर जन जागृति के माध्यम से यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता का मार्ग प्रशस्त करने का प्रयास किया जा रहा। इसी क्रम में सेक्टर 30 शिव मंदिर में “पुष्प बंगला” आयोजन के साथ हीं विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह, शिव मंदिर के प्रधान भगत सिंह विकल, प्रोत्साहन मंच के महासचिव बी पी सिंह, पूर्वांचल फाउंडेशन अध्यक्ष एस के सिंह, अनिल माहेश्वरी, जीतेन्द्र शर्मा, बिनय कुमार सिंह सहित अन्य शिव भक्त विशेष रूप से सम्मलित हुए। यमुना रक्षक दल प्राचीन शिव मंदिरों में देवाधिदेव महादेव का भव्य जलाभिषेक कर जन जागृति के माध्यम से यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
