मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल के गांव गोडोता तहसील होडल जिला पलवल मै. हाइजीन राइस मिल एवम हिसार सीड कम्पनी द्वारा अवैध रूप से गेहूं का भंडारण किया हुआ है। यदि संबंधित विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर हाइजीन राइस मिल का औचक निरीक्षण किया जाए तो मार्केट कमेटी फीस व HRDF की अदायगी किये बिना ही गेहूं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ हो सकता है।
प्राप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम द्वारा श्री राम मेहर जागलान DMEO पलवल तथा श्री मनोज पाराशर सचिव मार्केट कमेटी होटल की टीम के साथ मै. हाइजीन राइस मिल का कल दिनांक 2.5.22 को औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण पर इस राइस मिल में 15486 क्विंटल गेहूं तथा 694 क्विंटल जौ का भंडारण किया हुआ मिला।
श्री मनोज कुमार सचिव मार्केट कमेटी द्वारा मै. हाइजिन राइस मिल के मालिक प्रहलाद सिंह पुत्र श्री दयाचंद निवासी गांव गोडोता से इस स्थान पर इतनी अधिक मात्रा में गेहूं व जौ का भंडारण करने बारे दस्तावेजों की मांग की गई।
श्री प्रल्हाद सिंह द्वारा बताया गया कि मिल के कुल स्टॉक मे मै. गोयल ब्रदर्स का 803 क्विंटल, मै. गिरिराज ट्रेडर्स का 1990 क्विंटल, मैं. गौरी शंकर राजकिशन फर्म का 1015 क्विंटल के अलावा किसान राधेश्याम पुत्र हरि सिंह का 1283 क्विंटल, किसान जय शिव पुत्र रामेश्वर का 1294.5 क्विंटल, किसान हर्ष कुमार पुत्र श्री राजेंद्र सिंह का 1323.5 क्विंटल गेहूं रखा हुआ है।
श्री मनोज पाराशर सचिव मार्केट कमेटी द्वारा बतलाया गया कि इस राइस मिल का 4 दिन पहले भी औचक निरीक्षण किया गया था।
उस समय उपरोक्त 3 किसानों व बीज के लिये भंडारण किये हुए गेहूँ व जौ को छोड़ कर शेष गेहूँ पर मार्किट फीस व HRDF के साथ साथ जुर्माना वसूल किया हुआ है।
लेकिन आज किसानों के गेहूं को छोड़कर शेष बीज के लिए रखे हुए गेहूं व जौ पर भी मार्केट कमेटी फीस व HRDF के साथ साथ जुर्माना सहित 3,56,640/- वसूल किये गये है। किसानों के गेहूँ की तस्दीक करके आगामी कार्यवाही की जाएगी।
