पुरानी पेंशन भल करने व अन्य मांगों को लेकर जल्द आंदोलन करेगा संघ
फरीदाबाद। मजदूरों , कर्मचारियों द्वारा लंबे संघर्ष एवं कुर्बानियों के बाद प्राप्त किए गए अधिकारों को एक – एक कर छीन रही है सरकारें, श्रम कानूनों में बदलाव करना, कम वेतन, काम के घंटे बढ़ाना एवं मजदूरों के अन्य अधिकारों सहित नियमित रोजगार बंद कर युवाओं को कच्चे रोजगार की ओर धकेल कर महगाई ,बेरोजगारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम आदमी व मजदूर कर्मचारियों के खिलाफ व पूंजीपतियों के हक में कानून बना रही हैं सरकारें। यह बात आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी द्वारा स्थानीय नगर निगम परिसर में आयोजित कि गई जिला स्तरीय आम कर्मचारी सभा को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कही। आज की
सभा की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उप प्रधान अतर सिंह केशवाल ने की तथा सभा का संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगोहेर ने किया सभा में सर्वप्रथम 1 मई 1886 को शहीद हुए मजदूरों एवं अन्य मजदूर, किसान, छात्र आंदोलनों में शहीद हुए साथियों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में मुख्य वक्ता नरेश कुमार शास्त्री के अलावा सभा को हरियाणा टूरिज्म विभाग के महासचिव सुभाष देशवाल, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के उप महासचिव सुनील चंडालिया भी विशेष वक्ता के तौर पर संबोधित किया।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 1 मई 1886 में अमेरिका के शहर शिकागो में मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए शहादते दी थी इस संघर्ष के बाद1889 में मालिकों और मजदूरों के बीच समझौता हुआ और मजदूरों की मांगे 8 घंटा काम के तय किये गए व साप्ताहिक अवकाश एवं अन्य मांगों पर फैसला हुआ इसके बाद 1 मई मजदूर दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा भारत में 15 जून 1923 को पहली बार मजदूर दिवस मनाया गया।एक इस मई को मजदूर अपने आंदोलनों में शहीद हुए साथियों एवं अपने अधिकारों के प्रति एकजुटता एवं समर्पित भावना प्रकट करते हैं। श्री शास्त्री ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कर्मचारी मजदूर किसानों के अधिकारों के लिए संघर्षरत है और भविष्य में कर्मचारी मजदूरों की न्याय प्रिय मांगो हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर कच्चे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, विभागों में रिक्त पड़े पदों को नियमित भर्ती से भरने, छटनी किए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापिस लेने, श्रम कानूनों में किए गए बदलाव को वापस लेने, महंगाई पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगा। सभा को अन्य के अलावा सर्व कर्मचारी संघ के नेता राजबेल देशवाल,मास्टर भीम सिंह, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत,जिला केशयर अनिल चिंडालिया, टूरिज्म विभाग के नेता दिगम्बर डागर, स्वास्थ्य विभाग के नेता सोनू सोया, किरण सिंह, नगर निगम के दर्शन सिंह सोया, अनूप चिंडालिया, सरोज देवीने भी सम्बोधित किया।
