उद्यान विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी : डीसी जितेन्द्र यादव
डीसी जितेन्द्र यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में नए बागो की स्थापना, सब्जी उत्पादन, पुष्प उत्पादन, खुम्ब उत्पादन, मधुमक्खी पालन, संरक्षित खेती, फार्मिंग (Bamboo Sitting), प्लास्टिक टनल, मल्चिंग पैक हाउस की योजनाओं का लाभ लें ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो। किसान मेले में उपस्थित लगभग 210 प्रगतिशील किसानों के साथ सीधा संवाद किया।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने किसान मेले में उपस्थित किसानों को उद्यान विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपनी सभी फसलों का ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल (MFMB) पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके बगैर योजनाओं का लाभ नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग की विभिन्न योजनाओं में 40 से 85 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान किया गया है।
