पूर्व विधायक ने डबुआ कालोनी सेक्टर-50 में ट्यूबवैल को मेन लाईन से जोड़ा
फरीदाबाद। गर्मियां शुरू होते ही एनआईटी क्षेत्र में पानी की समस्या भी बढऩे लगी है। लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने बीड़ा उठा लिया है। इसी कड़ी में आज पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने डबुआ कालोनी सेक्टर-50 में ए.डी. पब्लिक स्कूल के खाली ग्राउंड के पास गली में ट्यूबवैल की साफ सफाई करवाकर ट्यूबवैल को मेन लाईन से जोड़ा गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद महेश मणि, नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के पार्षद मनवीर भड़ाना भी मौजूद थे। स्थानीय निवासियों ने पानी की समस्या का समाधान होने पर पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना व पार्षद मनवीर भड़ाना का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नगेेंद्र भड़ाना ने कहा कि क्षेत्र में जहां-जहां पानी की समस्या है, उसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे है और जल्द ही वह नगर निगम आयुक्त से मुलाकात करके क्षेत्र में पानी की सभी समस्याओं को दूर करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आर्शीवाद से एनआईटी क्षेत्र में विकास कार्य जोरों पर चल रहे है, सीवर, सडक़, पानी व सीवरेज जैसे कार्य क्षेत्र में तेजी से पूरे किए जा रहे है, जिससे कि लोगों को राहत मिल सके। इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद महेश मणि, चाचा महावीर डेयरी वाले , एम.एस.चौहान , रोहताश पवाँर , जय वीर नागर , टीटू चौहान , पंडित मूल चंद शर्मा , सुरेंद्र सिंह , अजित चौहान , , माँगे राम , राधे श्याम जी , शीशपाल , चंद किशोर सैनी , मुकेश त्यागी , सुनील नागर , विनोद बैसला ,वीरेंद्र राठौर, भोपाल खटाना , बाबू लाल , चंद किशोर सैनी , पर्शा नाथ व्यास , नरगिस , उषा , ममता , पूजा , सुमन सहित अनेक गणमान्य लोग ऊपस्थित थे।
