समालखा – ‘मानवता की सेवा में प्रतिपल समर्पित हो हमारा जीवन, ऐसी ही भावना से युक्त जीवन हम सभी ने जीना हैÓ यह उक्त उद्गार सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा ‘मानव एकता दिवसÓ के अवसर पर समालखा एवं शेश 272 स्थानों में आयोजित हुए रक्तदान षिविरों को जूम ऐप के माध्यम द्वारा सामूहिक रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
सतगुरू माता जी ने आगे फरमाया कि बाबा गुरबचन सिंह जी के जीवन एवं उनकी षिक्षाओं से हमें प्रेरणा लेते हुए मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है। इसके अतिरिक्त सत्गुरू माता जी ने बाबा हरदेव सिंह जी की अहम सिखलाईयों का भी जिक्र किया कि रक्तदान के माध्यम द्वारा मानवता की सेवा में हम अपना बहुमूल्य योगदान देकर किसी की जान बचा सकते है। यदि हम शरीर रूप में अपनी सेवाओं को निभाने में किसी कारण असर्मथ हैं और हम रक्तदान ंभी नहीं कर पा रहे, तो भी सेवा की भावना स्वीकार्य है।
सतगुरू माता जी ने आगे कहा कि किषोरावस्था में हमें यह इंतजार रहता है कि कब हम युवास्था में प्रवेष करेंगे और मानव मात्र की सेवा, रक्तदान के माध्यम से कर सकेंगे। ऐसी ही सेवा भावना हम सभी में बनी रहे।
युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी ने आध्यात्मिक जागृति के माध्यम से आपसी भाईचारे एवं मिलर्वतन का विश्वभर में संदेष दिया। साथ ही सेवा के पुंज, समर्पित गुरु-भक्त चाचा प्रताप सिंह जी एवं अन्य भक्तों को भी इस दिन स्मरण किया जाता है। ‘मानव एकता दिवसÓ के अवसर पर प्रतिवर्श जहाँ संपूर्ण देष में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, वहीं विषेशत: रक्तदान शिविरों की विशाल श्रृंखला का आरम्भ होता है जो वर्श भर निरंतर चलता रहता है।
इस अवसर पर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा के अतिरिक्त संपूर्ण भारतवर्श में लगभग 272 शहरों में रक्तदान षिविरों का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50,000 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। समालखा में आयोजित हुए रक्तदान षिविर में सत्गुरू माता जी के जीवन साथी आदरणीय रमित चानना जी ने रक्तदान देकर मानवता की सेवा में अपना अहम योगदान दिया और सभी रक्तदाताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनें। जैसा कि विदित ही है कि संत निरंकारी मिषन सदैव ही मानवीय मूल्यों की रक्षार्थ हेतु की गई सेवाओं के लिए प्रषंसा का पात्र रहा है और कई राज्यों द्वारा सम्मानित भी किया गया है। लोक कल्याण के लिए यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है।
