आम आदमी पार्टी अपने किए सभी वायदों को करती है पूरा : महेन्द्र चौधरी

नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार : धर्मबीर भड़ाना
फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी एवं विधानसभा के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गुडग़ांव-बडख़ल रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से हरियाणा के सहप्रभारी महेंद्र चौधरी एवं साउथ जोन के अध्यक्ष वीर सिह सरपंच ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान धर्मबीर भड़ाना ने की। बैठक को सबोधित करते हुए महेंद्र चौधरी ने सभी जिला एवं विधानसभा कार्यकर्ताओं से पार्टी के विस्तार एवं नीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया और उनके सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है पार्षद एवं मेयर के चुनाव सिंबल पर लड़े जाएंगे। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। इसके साथ-साथ सह प्रभारी महेन्द्र चौधरी ने पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया, ऐसे कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, जो मीडिया व सोशल मीडिया में जाकर पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास करते हैं या एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं। फरीदाबाद नगर निगम चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे, क्योंकि हरियाणा में आगामी सरकार आप पार्टी की बनने जा रही है। ऐसे में लोगों को दिल्ली की तर्ज पर पानी, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर उनके साथ साउथ जोन के अध्यक्ष बीर सिंह सरपंच ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब की जीत ने कार्यकर्ताओं के जोश को दोगुणा कर दिया है और आज पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी की धूम मची हुई है। वर्तमान समय मेंं हरियाणा में अगर विपक्ष की भूमिका में कोई है, तो वह केवल आम आदमी पार्टी है। प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का कुनबा बढता जा रहा है और हरियाणा में दूसरी पार्टियों के दिग्गज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धरमबीर भड़ाना ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि नगर निगम चुनागों में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की शुरुआत फरीदाबाद नगर निगम से ही होगी और जो कार्य दिल्ली की गरीब जनता के लिए किए हैं, वही सारे कार्य हरियाणा की जनता के लिए भी किये जायेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मजबूती से पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर तैयारी कर दी गई हैं और लगभग सभी वार्डों में उम्मीदवारों को तैयार किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व के आदेशानुसार उम्मीदवारों की घोषणा कर उनको मैदान में उतारा जाएगा। इस मौके पर मंजू गुप्ता, बृजेश नगर, भीम यादव, विनोद भाटी, सुनील ग्रोवर, ओ पी वर्मा, मुलकराज भड़ाना, डी एस चावला कुलदीप चावला, मनीष भाटिया, तेजवंत सिंह बिट्टू, जोगिंदर चंदेला, राजेश कुमार, रघुवर दयाल, राकेश कुमार, हरिदत्त शर्मा, रोशन झा, राम गौर, संदीप राव, राजकुमार, मेहर चंद हरसाना, राकेश भडाना, ओमपाल टोंगर, नीरज प्रेमी, बॉबी मावी, इंदिरा सिंह, सुगन चंद जैन लक्ष्मीनारायण सैनी, समीर गुप्ता, शिव नारायण दूबे, अमन गोयल, हरेंद्र भाटी, खैमी ठाकुर, गौरव शारदा, नरेंद्र सरोहा, के एल बंसल, मनीष शर्मा, हंसराज दायमा, अजय खटाना, राजेंद्र शर्मा, जय भारत, समसुद्दीन, मुश्किल प्रधान, अफरोज, परमजीत कौर, हैप्पी सिंह, बलवंत सिंह, सुरेंद्र यादव, परविंदर राजपाल, दक्ष कसाना, विक्रांत भाटी, सलमा खान, सुनील ग्रोवर, जोगिंदर चंदीला आदि मौजूद रहे।