मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद में बिजली चोरी के सम्बंध में की गई कार्यवाही बारे।
आज दिनांक 13.04.2022 को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (ह) फरीदाबाद द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर श्री उमेश यादव एसडीओ सिटी 2 श्री सुभाष JE बल्लमगढ़ जॉन के साथ बड़खल पाली रोड पर औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण पर मैं एच एस इंजीनियरिंग एंड कंसलटेंसी नाम से यूनिट लगानी पाई गई, जिसे श्याम राज शर्मा द्वारा चलाया जा रहा है। इनके द्वारा किर्लोस्कर कंपनी की मोटर बेचने की डीलरशिप ली हुई हैं। मौका पर मैन गेट के पास लगे मीटर में खंबा से आने वाली तार में कट बनाकर एक अलग केबल डालकर वर्कशॉप के अंदर ले जाकर बिजली चोरी की जानी पाई गई। वर्कशाप के अंदर अन्य उपकरण सीधे बिजली चोरी केबल के माध्यम से चलाए जा रहे थे। बिजली विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा करीब 11 किलोवाट लोढ़ पाया जाने पर LL1 फार्म भरा गया है। नियमानुसार कार्यवाही जारी है
